खोंगापानी तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, नगर में पसरा मातम
मनेंद्रगढ़-एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां बीते गुरुवार को पोखरी दफाई के तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। जिनकी लाश आज शुक्रवार की सुबह तैरती हुई मिली है। घटना नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड नम्बर 6 की है।…
