उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, हिमाचल में सबसे सर्द रात, दिल्ली में फ्लाइट्स प्रभावित
नई दिल्ली उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सोमवार को कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का दौर जारी रहा. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और कश्मीर के गुलमर्ग में पारा फ्रीजिंग पॉइंट से 10 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. हिमाचल के कोक्सर में 2 सेंटीमीटर ताजी बर्फबारी हुई, जिससे नदियां और झरने जमने लगे…
