ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार में सभी वर्गों को आगे बढ़ने का मौका: मुख्यमंत्री साय

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राम्हण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय का प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में सरकार द्वारा सभी समाजों को साथ लेकर समग्र विकास के कार्यों के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज ब्राम्हण महासभा के सदस्यों…

Read Full News

‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’, छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर बोले पीएम मोदी

पालघर  महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में आज पीएम मोदी ने माफी मांगी है। घटना पर पीएम मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं, वो हमारे आराध्य हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में सोमवार…

Read Full News

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन हुए शिवराज-हिमंता और मरांडी के सामने भाजपा में शामिल

रांची. चंपई सोरेन ने झामुमो से इस्तीफा देने के बाद आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूद रहे। गौरतलब है कि चंपई सोरेन ने दो दिन पहले ही…

Read Full News

उम्मीद है, कानून सम्मत व्यवस्था में सब अपनी मर्यादा में रहें : यादव

भोपाल मध्यप्रदेश के कटनी जिले से जुड़े एक वायरल वीडियो के संदर्भ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के एक दिन बाद आज कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि कानून सम्मत व्यवस्था में सब अपनी मर्यादा में रहें। डॉ यादव नई दिल्ली में संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। इस…

Read Full News

छत्तीसगढ़ सरकार देगी त्रिपुरा और केरल के प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 15-15 करोड़ की सहायता

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा को लेकर मदद का हाथ बढ़ाया है। त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा की वजह से बढ़े पैमाने में जन-धन की हानि हुई है। प्राकृतिक आपदा को लेकर मुख्यमंत्री साय ने दुख जताया है। आपदा राहत कोष से जारी करने…

Read Full News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-वत्स द्वादशी की दीं शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौमाता की उपासना के पर्व "बछ बारस" गौ-वत्स द्वादशी की प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि गौ-माता से प्रार्थना है कि प्रदेशवासियों पर कृपा और आशीर्वाद की निरंतर वर्षा करती रहें।  

Read Full News

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्यूबेल का पानी पीने से रोजाना मिल रहे डायरिया के 10-15 मरीज

रायगढ़. रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित ओंगना गांव की आबादी लगभग 1300 के आसपास है। गांव में इन दिनों उल्टी-दस्त पैर पसार चुका है। गांव के ग्रामीणों के अनुसार रोजाना 10-15 उल्टी दस्त के मरीज सामने आ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा…

Read Full News

छत्तीसगढ़-रायगढ़ पुलिस ने महिला समेत 5 तस्करों को 175 किलो गांजा के साथ पकड़ा

रायगढ़. जूटमिल थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित पांच आरोपियों को पकड़ा है। जूटमिल पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों के पास से 175 किलो गांजा समेत कुल 43 लाख रूपये की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट…

Read Full News

छत्तीसगढ़-सरगुजा में तेज रफ्तार हाईवा ने दो बाइक सवारों को कुचला

सरगुजा. सरगुजा जिला के अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर लखनपुर के पास ग्राम जजगा में गुरुवार की दोपहर दो बजे कोयले से भरे हाईवा ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में मोटरसाइकिल के दो-तीन टुकड़े हो गए। घटना के बाद ट्रक…

Read Full News

प्रदेश में तैनात 350 IAS 50% काम के बोझ से दबे, एक से चार तक अतिरिक्त प्रभार

भोपाल  प्रदेश की आबादी बढ़ रही है। जिलों की संख्या भी बढ़कर 55 हो गई, पर जिलों और प्रदेश में प्रशासनिक नियंत्रण रखने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के अफसरों की संख्या बढ़ने के बजाए घट रही है। आलम यह है कि प्रदेश में तैनात 350 आइएएस 50% काम के बोझ से दबे हैं। उनके…

Read Full News