झारखंड-रामगढ़ में पुलिस गश्ती वाहन से दो युवकों की मौत

रामगढ़.

झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस गश्ती वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात गोला थाना क्षेत्र में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गोला थाने के प्रभारी अभिषेक प्रसाद ने बताया कि मृतकों में से एक के पिता तिरु मांझी की लिखित दी है।

शिकायत के आधार पर गश्ती वाहन के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि युवकों को पुलिस गश्ती वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। हमने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *