पटना सहित पूरे बिहार में गंगा तट से लेकर विभिन्न जलाशयों के किनारे लाखों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
पटना लोक आस्था और सूर्योपासना के पर्व छठ के तीसरे दिन व्रतियों ने गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित दिया। पटना सहित पूरे बिहार में गंगा तट से लेकर विभिन्न जलाशयों के किनारे लाखों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। इस चार दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम…
