Skip to content
July 19, 2026
  • Aaj Ka Rashifal 19 July 2026: आज किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?
  • राजधानी की सड़कों पर उतरेंगी 21 ई-बसें, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म समेत मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
  • बालिगों के सहमति वाले रिश्ते पर MP हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, शादी से इनकार को नहीं माना रेप या आत्महत्या के लिए उकसाना
  • Corona Alert: महाराष्ट्र में 3 साल बाद 21 कोविड केस मिले, आंध्र के बाद बढ़ी सतर्कता, क्या है हेल्थ अपडेट?
CGINFO24

CGINFO24

Be Informative All Time

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राजनीतिक
  • छत्तीसगढ़
  • मध्‍यप्रदेश
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • लाइफ स्टाइल
  • संपादकीय
Live Now
ब्रेकिंग न्यूज
  • Aaj Ka Rashifal 19 July 2026: आज किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?

    6 hours ago
  • राजधानी की सड़कों पर उतरेंगी 21 ई-बसें, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म समेत मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

    8 hours ago
  • बालिगों के सहमति वाले रिश्ते पर MP हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, शादी से इनकार को नहीं माना रेप या आत्महत्या के लिए उकसाना

    8 hours ago
  • Corona Alert: महाराष्ट्र में 3 साल बाद 21 कोविड केस मिले, आंध्र के बाद बढ़ी सतर्कता, क्या है हेल्थ अपडेट?

    8 hours ago
  • जगदीशपुर में होने वाली केबिनेट में किसानों को की जाएगी राशि अंतरित

    8 hours ago
  • संभाग आयुक्त शर्मा और आईजी मती वर्धन ने कार्यक्रम स्थल पर देखीं व्यवस्थाएं

    8 hours ago
  • Home
  • 2024
  • December
  • 4
  • बैंक खाताधारकों के लिए राहत की खबर, अब आप अपने बैंक अकाउंट में एक की बजाय 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे
  • देश
  • राज्य

बैंक खाताधारकों के लिए राहत की खबर, अब आप अपने बैंक अकाउंट में एक की बजाय 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे

admin2 years ago01 mins

नई दिल्ली
बैंक खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। अब आप अपने बैंक अकाउंट में एक की बजाय 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे। यह बदलाव बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 के तहत किया गया है, जिसे संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया और मंजूरी मिल गई। इसके तहत खाताधारकों और लॉकर होल्डर्स को नॉमिनेशन के नियमों में बड़ी राहत दी गई है।

क्या हैं नए नियम?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बताया कि अभी तक बैंक खाताधारकों को अपने डिपॉजिट या लॉकर के लिए केवल एक नॉमिनी जोड़ने की अनुमति थी। लेकिन नए नियमों के तहत जमाकर्ता अब एक समय में या क्रमिक रूप से अपने खाते में चार नॉमिनी जोड़ सकते हैं। यह बदलाव खाताधारकों को अधिक विकल्प और लचीलापन देगा।

लॉकर सेवाओं में क्या बदलाव?
लॉकर सेवाओं के लिए नॉमिनी जोड़ने का तरीका थोड़ा अलग रहेगा। लॉकर होल्डर्स को "क्रमिक नामांकन" का विकल्प दिया जाएगा। इसका मतलब है कि यदि पहला नॉमिनी उपलब्ध नहीं है, तो अगला नॉमिनी प्रभावी होगा। इससे लॉकर के सामान के कानूनी उत्तराधिकारियों के लिए जटिलताएं कम होंगी।

बैंकिंग सुधार के अन्य प्रावधान
वित्त मंत्री ने बैंकिंग कानून में 19 संशोधन प्रस्तावित किए हैं। इनमें मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटियों से जुड़े बैंक ऑडिटिंग और अनुपालन को आसान बनाने पर जोर है। बैंक खातों और लॉकर सेवाओं से जुड़े इन नियमों का उद्देश्य बैंकों को पेशेवर और स्थिर बनाए रखना है। राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने साफ किया कि वर्तमान में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय पर सरकार विचार नहीं कर रही है। हालांकि, 2019 में 10 बैंकों का विलय कर चार बैंक बनाए गए थे।

सरकार और RBI की भूमिका
वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि 2014 के बाद से सरकार और RBI बैंकों की स्थिरता को सुनिश्चित करने में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, "देश के बैंक अब पेशेवर तरीके से काम कर रहे हैं। यह एक राष्ट्रीय उपलब्धि है।"

Tagged: Relief news for bank account holders top-news

Post navigation

Previous: सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की डायरेक्टर बनी सारा तेंदुलकर, इस की जानकारी खुद सचिन तेंदुलकर ने दी
Next: पीसीबी ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान ने किया टीम ऐलान, बाबर आजम की हुई वापसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

राजधानी की सड़कों पर उतरेंगी 21 ई-बसें, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म समेत मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

admin8 hours ago 0

बालिगों के सहमति वाले रिश्ते पर MP हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, शादी से इनकार को नहीं माना रेप या आत्महत्या के लिए उकसाना

admin8 hours ago 0

जगदीशपुर में होने वाली केबिनेट में किसानों को की जाएगी राशि अंतरित

admin8 hours ago 0

Corona Alert: महाराष्ट्र में 3 साल बाद 21 कोविड केस मिले, आंध्र के बाद बढ़ी सतर्कता, क्या है हेल्थ अपडेट?

admin8 hours ago 0

MP info RSS Feed

Recent Posts

  • Aaj Ka Rashifal 19 July 2026: आज किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?
  • राजधानी की सड़कों पर उतरेंगी 21 ई-बसें, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म समेत मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
  • बालिगों के सहमति वाले रिश्ते पर MP हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, शादी से इनकार को नहीं माना रेप या आत्महत्या के लिए उकसाना
  • Corona Alert: महाराष्ट्र में 3 साल बाद 21 कोविड केस मिले, आंध्र के बाद बढ़ी सतर्कता, क्या है हेल्थ अपडेट?
  • जगदीशपुर में होने वाली केबिनेट में किसानों को की जाएगी राशि अंतरित

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024

Categories

  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मध्‍यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • स्‍वास्‍थ्‍य
CGInfo24.com (2024) Contact us : IRFAN KHAN, Editor | Head Office - First Floor Kalpna Tower, Phool Chowk, Nayapara, G.E. Road, Raipur (C.G.) 492001 | Mobile No.-9329960007 | Email : cginfo24x7@gmail.com Powered By BlazeThemes.