राजस्थान के पाली में पिकनिक मनाने जा रहे थे स्टूडेंट्स, स्कूल बस पलटने से 3 बच्चों की मौत
पाली राजस्थान के पाली जिले के देसूरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा पाली के देसूरी थाना क्षेत्र में स्थित पंजाब मोड के पास, देसूरी की नाल के नजदीक हुआ। यहां एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई।…
