उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल 90,875 मतदाता करेंगे
रुद्रप्रयाग उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा (विस) उप चुनाव में छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला बुधवार को सुबह आठ बजे से 90,875 मतदाता करेंगे। उप चुनाव के लिए सभी 173 पोलिंग पाटिर्यां अपने गंतव्यों तक पहुंच गई हैं। विस में 90875 मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं में 44919 पुरूष और 45956 महिलाएं हैं।…
