अब तक खरीदी गई 28 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 23 जनवरी तक
भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 4 लाख 35 हजार 390 किसानों से 28 लाख 48 हजार 823 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान की खरीदी के लिये 1393 उपार्जन केन्द्र बनाये गये…
