उज्जैन : महाशिवरात्रि पर्व से आरंभ होगा विक्रमोत्सव, 30 मार्च तक चलेंगे रंगारंग कार्यक्रम, प्रदेश में 48 शिवरात्रि मेलों का होगा शुभारंभ
भोपाल मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी से विक्रमोत्सव-2025 की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी से विक्रमोत्सव-2025 का आरंभ होगा। सृष्टिकर्ता महादेव के महोत्सव से सृष्टि के आरंभ दिवस वर्ष प्रतिपदा 30 मार्च तक चलने वाला विक्रमोत्सव, सम्राट विक्रमादित्य के युग,…
