बाराबंकी में खाना बनाते समय रसोई गैस रिसाव से लगी आग, पांच लोग झुलसे
बाराबंकी यूपी के बाराबंकी में रविवार को खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में रिसाव होने के बाद आग लग गई। आग से मां-बेटी समेत पांच लोग झुलस गए। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली गांव की है।…
