एमपी ट्रांसको द्वारा आउटसोर्स वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी भोपाल द्वारा कंपनी में कार्यरत आउटसोर्स वाहन चालकों के लिए एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सेंटर फॉर साइट, भोपाल यूनिट के सहयोग से गोविंदपुरा स्थित ट्रांसको परिसर में आयोजित किया गया। शिविर का लाभ वाहन चालकों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों ने भी उठाया।…
