पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से चार लोगों की माैत, एक दर्जन से अधिक घायल
अमरोहा अतरासी गांव के जंगल में चल रही पटाखा फैक्टरी में अचानक धमाका हो गया। तेज धमाके के साथ फैक्टरी की बिल्डिंग और टीनशेड ध्वस्त हो गई। मलबे में दबाकर चार से ज्यादा लोगों की मौत जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुट गए हैं।…
