यासर डोगू अंतरराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट : चार स्वर्ण और एक कांस्य के साथ तुर्की में भारतीय महिला पहलवानों का जलवा
नई दिल्ली भारतीय महिला पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती मंच पर अपना दबदबा कायम रखा है। तुर्की में आयोजित ‘यासर डोगू अंतरराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट’ में भारत ने छह महिला पहलवानों का दल भेजा, जिसने शानदार प्रदर्शन किया है। छह में से पांच भारतीय महिला पहलवानों ने चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर पदक जीते हैं,…
