नेशनल कुश्ती में भाईयों की डबल जीत, दोनों ने दिलाया स्वर्ण पदक
भोजपुर बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव के दो सगे भाइयों ने राष्ट्रीय स्तर पर गांव का नाम रोशन किया है। नथमलपुर निवासी सामू सिंह के पुत्र साहिल कुमार और नमन सिंह ने उत्तराखंड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। दोनों…
