उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौ-शाला परिसर रीवा में कृष्णवट वृक्ष व भोजपत्र वृक्ष का किया रोपण
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला परिसर रीवा में कृष्णवट वृक्ष व भोजपत्र वृक्ष का रोपण किया। उन्होंने कहा कि इन वृक्षों में भगवान का वास होता है। इनका रोपण गौ-शाला के लिए सौभाग्यशाली है। शुक्ल ने कहा कि लक्ष्मणबाग गौशाला के प्रताप से ही बसामन मामा गौवंश वन्य विहार की स्थापना हुई…
