चार बार की ग्रैंड स्लैम एकल विजेता नाओमी ओसाका ने जूलिया ग्रैबर को हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
ऑकलैंड चार बार की ग्रैंड स्लैम एकल विजेता नाओमी ओसाका ने बुधवार को जूलिया ग्रैबर को 7-5, 6-3 से हराकर ऑकलैंड टेनिस क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर वर्ष 2025 की शानदार शुरुआत की। तेज हवाओं और बारिश के कारण मैच में काफी देरी होने के बावजूद ओसाका ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की।…
