पंजाब में हाई अलर्ट: अमृतसर से AK-47 समेत दो युवक पकड़े गए, पुलिसकर्मी पर हमले की थी साजिश
अमृतसर. अमृतसर देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी और आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से ए के सैंतालीस राइफल समेत कई आधुनिक हथियार और जिंदा कारतूस बरामद…
