Skip to content
May 4, 2026
  • रीवा में जल प्रदाय एवं सीवरेज परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
  • 20 हजार की सुपारी पर हत्या के मामले, बिहार में शूटरों पर कड़ी नजर
  • बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने सीएम योगी को दी बधाई
  • पश्चिम बंगाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विकास मॉडल पर जताया भरोसा, सोनार बांग्ला का करेंगे निर्माण : डिप्टी सीएम अरुण साव

Be Informative All Time

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राजनीतिक
  • छत्तीसगढ़
  • मध्‍यप्रदेश
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • लाइफ स्टाइल
  • संपादकीय
Live Now
ब्रेकिंग न्यूज
  • रीवा में जल प्रदाय एवं सीवरेज परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

    30 minutes ago
  • 20 हजार की सुपारी पर हत्या के मामले, बिहार में शूटरों पर कड़ी नजर

    40 minutes ago
  • बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने सीएम योगी को दी बधाई

    40 minutes ago
  • पश्चिम बंगाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विकास मॉडल पर जताया भरोसा, सोनार बांग्ला का करेंगे निर्माण : डिप्टी सीएम अरुण साव

    47 minutes ago
  • खाट में बैठकर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

    49 minutes ago
  • सुशासन तिहार: सरोधी में महिला स्व सहायता समूह ने मुख्यमंत्री को भेंट की स्थानीय उत्पादों की टोकरी

    51 minutes ago
  • Home
  • 2026
  • May
  • 4
  • महारत्न कंपनी BHEL का धमाका! शेयर ऑल टाइम हाई पर, चौथी तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा
  • देश
  • राज्य

महारत्न कंपनी BHEL का धमाका! शेयर ऑल टाइम हाई पर, चौथी तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा

admin2 hours ago01 mins

नई दिल्ली

महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयरों में सोमवार को तेजी का तूफान आया है। भेल के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट के उछाल के साथ 398.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचे हैं। चौथी तिमाही में महारत्न कंपनी भेल का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। भेल ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। महारत्न कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 205.20 रुपये है।

156% बढ़ा है महारत्न कंपनी का मुनाफा
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 156 पर्सेंट बढ़ा है। चौथी तिमाही में भेल का मुनाफा 1290.50 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 504.45 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। मार्च 2026 तिमाही में ऑपरेशंस से मिलने वाला महारत्न कंपनी भेल का रेवेन्यू 12,310 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 37 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में भेल का ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू 8,993 करोड़ रुपये था। भेल का इबिट्डा 1,754 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 832 करोड़ रुपये था। महारत्न कंपनी के मार्जिन में भी सुधार देने को मिला है और यह 14.2 पर्सेंट रहा है, एक साल पहले की समान अवधि में यह 9.2 पर्सेंट था।

भेल ने किया डिविडेंड का ऐलान
चौथी तिमाही के नतीजों के साथ महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने वित्त वर्ष 2026 के लिए हर शेयर पर 1.40 रुपये का फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है। अगर एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिलती है तो मीटिंग की तारीख से 30 दिन के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा। चौथी तिमाही में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के टोटल एक्सपेंसेज 28.3 पर्सेंट बढ़कर 10,842.69 करोड़ रुपये रहे हैं, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 8,448.14 करोड़ रुपये थे।

2 बार बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का भी तोहफा दे चुकी है। भेल ने मई 2007 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। महारत्न कंपनी ने सितंबर 2017 में भी 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर बांटा। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

565% से ज्यादा उछल गए हैं भेल के शेयर
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयर पिछले 5 साल में 565 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। भेल के शेयर 7 मई 2021 को 57.80 रुपये पर थे। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयर 4 मई 2026 को 398.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में भेल के शेयरों में 650 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। पिछले 3 साल में भेल के शेयरों में 375 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है।

Tagged: BHEL share price featured

Post navigation

Previous: – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा विभाग में नवचयनित कर्मियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
Next: जैविक खेती को बल देने, गोबर खाद से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने पर जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

रीवा में जल प्रदाय एवं सीवरेज परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

admin30 minutes ago 0

बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने सीएम योगी को दी बधाई

admin40 minutes ago 0

20 हजार की सुपारी पर हत्या के मामले, बिहार में शूटरों पर कड़ी नजर

admin40 minutes ago 0

पश्चिम बंगाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विकास मॉडल पर जताया भरोसा, सोनार बांग्ला का करेंगे निर्माण : डिप्टी सीएम अरुण साव

admin47 minutes ago 0

MP info RSS Feed

Recent Posts

  • रीवा में जल प्रदाय एवं सीवरेज परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
  • 20 हजार की सुपारी पर हत्या के मामले, बिहार में शूटरों पर कड़ी नजर
  • बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा नेताओं ने सीएम योगी को दी बधाई
  • पश्चिम बंगाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विकास मॉडल पर जताया भरोसा, सोनार बांग्ला का करेंगे निर्माण : डिप्टी सीएम अरुण साव
  • खाट में बैठकर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024

Categories

  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मध्‍यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • स्‍वास्‍थ्‍य
CGInfo24.com (2024) Contact us : IRFAN KHAN, Editor | Head Office - First Floor Kalpna Tower, Phool Chowk, Nayapara, G.E. Road, Raipur (C.G.) 492001 | Mobile No.-9329960007 | Email : cginfo24x7@gmail.com Powered By BlazeThemes.