बिहार-समस्तीपुर में बदमाशों की फायरिंग में जमीन कारोबारी समेत दो की मौत
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर विजय कुमार गुप्ता और टोटो चालक गणेश सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।…
