आईसीसी का बड़ा एक्शन, भारतीय मूल के अखिलेश रेड्डी पर आठ साल का प्रतिबंध
नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर बोडुगुम अखिलेश रेड्डी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने अखिलेश पर आठ साल का प्रतिबंध लगा दिया है. आईसीसी की एंटी-करप्शन ट्रिब्यूनल ने रेड्डी को भ्रष्टाचार निरोधक संहिता (Anti-Corruption Code) के तीन गंभीर उल्लंघनों का दोषी करार दिया….
