गौरीकुंड के पास हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच करेगा विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो
मुंबई, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड के पास हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) करेगा। ‘आर्यन एविएशन बेल 407’ हेलीकॉप्टर ‘वीटी-बीकेए’ रविवार सुबह केदारनाथ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘दुर्घटना में पांच श्रद्धालु, एक शिशु और चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई।…
