दतिया में तेज रफ्तार डंपर का कहर, सवारी बस से भिड़ंत में 24 यात्री घायल
दतिया तेज रफ्तार डंपर ने हाईवे पर एक सवारी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 24 यात्री और डंपर चालक घायल हो गए। घायलों में 11 पुरुष, 9 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल बताए जाते हैं। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।…
