मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धेय रामकिंकर उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मानस मर्मज्ञ, ज्ञान, भक्ति और प्रवचन की त्रिवेणी से लोककल्याण के लिए समर्पित श्रद्धेय रामकिंकर उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. उपाध्याय ने अपने श्रीरामचरित मानस के प्रवचनों और भजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति की अप्रतिम सेवा की।…
