दतिया मप्र का आठवां पब्लिक एयरोड्रम हवाई अड्डा होगा, भोपाल से दतियों के लिए सुबह 8.20 पर उड़ेगी फ्लाइट, 9.30 पर वहां पहुंचेगी
भोपाल दतिया में एयरपोर्ट बनने के साथ ही भोपाल से दतिया के बीच फ्लायबिग की उड़ान शुरू हो रही है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही भोपाल से दतिया के बीच एक दिन के लिए परीक्षण उड़ान होगी। भविष्य में इसे सप्ताह में चार दिन चलाया जा सकता है।…
