तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई, कार में आगे सवार मामा-भांजे की हुई मौत
भिंड ग्वालियर-इटावा हाइवे 719 पर देहात थाना अंतर्गत भारौली रोड पर बाइपाास पर गुरुवार-शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभा से टकरा गई। जिसस कार में आगे सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।…
