भोपाल के बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में प्रॉपर्टी बूम, 90 दिन में 11 हजार रजिस्ट्रियां, अंधाधुंध प्लॉटिंग पर सवाल
भोपाल राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन क्षेत्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए लो-डेंसिटी जोन घोषित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद छोटे-छोटे प्लॉट काटकर उनकी रजिस्ट्री और बिक्री लगातार जारी है।…
