Skip to content
May 14, 2026
  • इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा अलविदा! IPL के बीच लियाम डॉसन का चौंकाने वाला रिटायरमेंट
  • ‘हम दुश्मन नहीं पार्टनर बनें’… जिनपिंग ने ट्रंप को दिया ग्लोबल लीडरशिप का पाठ
  • किंग कोहली ने फिर रचा इतिहास! RCB-KKR मैच में बने कई महारिकॉर्ड
  • मुंबई हमले का आरोपी, फिर भी नागरिकता बरकरार! कनाडा क्यों नहीं ले पा रहा बड़ा एक्शन?
CGINFO24

CGINFO24

Be Informative All Time

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राजनीतिक
  • छत्तीसगढ़
  • मध्‍यप्रदेश
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • लाइफ स्टाइल
  • संपादकीय
Live Now
ब्रेकिंग न्यूज
  • इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा अलविदा! IPL के बीच लियाम डॉसन का चौंकाने वाला रिटायरमेंट

    31 minutes ago
  • ‘हम दुश्मन नहीं पार्टनर बनें’… जिनपिंग ने ट्रंप को दिया ग्लोबल लीडरशिप का पाठ

    1 hour ago
  • किंग कोहली ने फिर रचा इतिहास! RCB-KKR मैच में बने कई महारिकॉर्ड

    2 hours ago
  • मुंबई हमले का आरोपी, फिर भी नागरिकता बरकरार! कनाडा क्यों नहीं ले पा रहा बड़ा एक्शन?

    2 hours ago
  • अब दूध पर भी बढ़ी मार: Amul और Mother Dairy ने बढ़ाए दाम, आज से लागू नए रेट

    2 hours ago
  • बजाज समूह के 100 वर्ष पूरे: प्रधानमंत्री ने की उपलब्धियों और विरासत की तारीफ

    3 hours ago
  • Home
  • 2024
  • August
  • 8
  • राजस्थान-जोधपुर में व्यापारी के अकाउंट में लूट के लाखों रुपये जमा कर दोस्त ने निकाले
  • राज्य

राजस्थान-जोधपुर में व्यापारी के अकाउंट में लूट के लाखों रुपये जमा कर दोस्त ने निकाले

admin2 years ago01 mins

जोधपुर.

दोस्ती में एक युवक को धोखा मिल गया। दरअसल, बदमाश ने युवक के मित्र के जरिए उसे बातों में लेकर उसके फर्म के करंट अकाउंट का इस्तेमाल किया और फ्रॉड की राशि उसके खाते में जमा करवाई। फिर नकद निकाल लिए, अब मदद करने वाला दोस्त ही संकट में है। उसका करंट अकाउंट आज लाखों रुपये माइनस में चला गया। बैंक ने खाते पर होल्ड भी लगा दिया है, जिससे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।

साइबर मामलों के जानकार जोधपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस निरीक्षक दिनेश डांगी ने बताया, लोग छोटे-मोटे कमीशन के लालच में अपने खातों की जानकारी दे देते हैं, जिसका नतीजा उन्हें भुगतना पड़ता है। इसलिए अपने खातों का विवरण किसी को भी न दें। फ्रॉडस्टर रुपये के ट्रांजेक्शन घुमाने के लिए ऐसे खातों का उपयोग करते हैं। लोगों को खुद इसके लिए जागरुक होना पड़ेगा, तभी ऐसी घटनाएं रुकेंगी। महामंदिर थाना एएसआई भौराराम ने बताया, जोधपुर के महामंदिर थाना क्षेत्र में स्टेशनरी का व्यवसाय करने वाले रुद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसका स्टेशनरी का काम है। वह एयरफोर्स में सप्लाई करता है। वहां काम करने वाले चिमन सिंह से उसकी अच्छी जान पहचान हो गई। जून महीने में चिमन सिंह अपने दोस्त उमेद सिंह के साथ उसकी दुकान पर मिला। उमेद ने कहा, उसका भुगतान आने वाला है। इसके लिए करंट एकाउंट की जरूरत है। मेरा अमाउंट आने पर आपके जो भी बैंक चार्जेज लगेंगे, वह हम आपको दे देंगे। रुद्र सिंह ने बताया कि चिमन सिंह से लंबे समय से जान पहचान थी। इसलिए उसने विश्वास कर दो एकाउंट डिटेल उसे दे दी। उन्होंने बताया कि करंट एकाउंट में 12 से 14 जून के बीच ही 42 लाख 57 हजार 518 रुपये के ट्रांजेक्शन हुए। रुद्र के अनुसार, यह राशि उसने चिमन सिंह के कहे अनुसार समय-समय पर नकद निकाल कर उसे दे दी। 15 जून को जब उसने खाते चेक किए, तो माइनस दिखा रहा था। बैंक जाकर पता किया तो सामने आया कि 42 लाख रुपये के जो ट्रांजेक्शन हुए थे, वह फ्रॉड की राशि थी। इसके चलते बैंक ने एकाउंट पर होल्ड लगा दिया है।

एएसआई के मुताबिक, चिमन सिंह और उसका दोस्त उमेद सिंह दोनों शेरगढ़ के चाबा क्षेत्र के रहने वाले हैं। रुद्र के अनुसार, उमेद सिंह यूएसडीटी का काम करता है। जब उसने चिमन सिंह से कहा कि उसके खाते माइनस में चले गए हैं, तो उसे बताया गया कि गलती से ऐसा हुआ होगा। वे उन्हें कस्टमर से एनओसी दिला देंगे, लेकिन एक महीने तक चक्कर काटने के बाद उमेद सिंह ने फोन बंद कर दिया। इसके बाद पाड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

Tagged: account frauding featured Rajasthan-Jodhpur

Post navigation

Previous: जिले में 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा कलेक्टर सिंह
Next: केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन लाकर किसी को निशाना नहीं बना रही है: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

राज्यमंत्री बागरी ने नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री से भेंट कर जताया आभार

admin3 hours ago 0

आई.डी.बी.आई. बैंक द्वारा दो बोलेरो कैम्पर वाहन का प्रदाय एवं बाघ का किया अंगीकरण

admin4 hours ago 0

विवाह समारोह में शामिल होकर अभिशंख-स्तुति जायसवाल को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद

admin4 hours ago 0

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG-2026) की परीक्षाओं के दृष्टिगत मंडल ने किया निर्णय

admin5 hours ago 0

MP info RSS Feed

Recent Posts

  • इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा अलविदा! IPL के बीच लियाम डॉसन का चौंकाने वाला रिटायरमेंट
  • ‘हम दुश्मन नहीं पार्टनर बनें’… जिनपिंग ने ट्रंप को दिया ग्लोबल लीडरशिप का पाठ
  • किंग कोहली ने फिर रचा इतिहास! RCB-KKR मैच में बने कई महारिकॉर्ड
  • मुंबई हमले का आरोपी, फिर भी नागरिकता बरकरार! कनाडा क्यों नहीं ले पा रहा बड़ा एक्शन?
  • अब दूध पर भी बढ़ी मार: Amul और Mother Dairy ने बढ़ाए दाम, आज से लागू नए रेट

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024

Categories

  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मध्‍यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • स्‍वास्‍थ्‍य
CGInfo24.com (2024) Contact us : IRFAN KHAN, Editor | Head Office - First Floor Kalpna Tower, Phool Chowk, Nayapara, G.E. Road, Raipur (C.G.) 492001 | Mobile No.-9329960007 | Email : cginfo24x7@gmail.com Powered By BlazeThemes.