Skip to content
July 27, 2026
  • ’अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खुद को अपडेट रखें कोच व खेल अधिकारी’
  • भोंडवे की पहल पर 40 सदस्यीय दल को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
  • हांगझू में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा गोल्ड मनु ने जीता ब्रॉन्ज
  • रमा सीमेंट को सतही अधिकार देने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
CGINFO24

CGINFO24

Be Informative All Time

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राजनीतिक
  • छत्तीसगढ़
  • मध्‍यप्रदेश
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • लाइफ स्टाइल
  • संपादकीय
Live Now
ब्रेकिंग न्यूज
  • ’अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खुद को अपडेट रखें कोच व खेल अधिकारी’

    34 minutes ago
  • भोंडवे की पहल पर 40 सदस्यीय दल को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

    39 minutes ago
  • हांगझू में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा गोल्ड मनु ने जीता ब्रॉन्ज

    58 minutes ago
  • रमा सीमेंट को सतही अधिकार देने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

    59 minutes ago
  • मुख्यमंत्री साय ने जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए विकास के स्पष्ट मंत्र

    1 hour ago
  • CJP का बड़ा ऐलान! गिरफ्तारी के विरोध में सरकार को 24 घंटे की चेतावनी

    1 hour ago
  • Home
  • 2024
  • August
  • 23
  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जेपी नड्डा-अमित शाह ने की उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा
  • देश
  • राज्य

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जेपी नड्डा-अमित शाह ने की उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा

admin2 years ago01 mins

नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर पार्टी की एक उच्चस्तरीय बैठक हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। बैठक में जम्मू कश्मीर भाजपा कोर ग्रुप के नेताओं के साथ एक-एक सीट पर उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया जा रहा है।

जेपी नड्डा और अमित शाह के अलावा इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष, जम्मू कश्मीर के दोनों चुनाव प्रभारी राम माधव, केंद्रीय मंत्री तथा जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से सांसद जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी, पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, प्रदेश संगठन महासचिव अशोक कौल, जुगल किशोर शर्मा और देवेंद्र राणा सहित जम्मू-कश्मीर भाजपा कोर ग्रुप में शामिल अन्य कई अहम नेता मौजूद हैं।

बैठक में जम्मू कश्मीर की विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर एक अंतिम सूची बनाने की कोशिश की जाएगी। इस सूची को अंतिम मंजूरी के लिए रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता और पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा जाएगा।

इससे पहले, हाल ही में जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रभारी बनाए गए राम माधव ने भी शुक्रवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उनके साथ लंबी बैठक की थी। बताया जा रहा है कि कई घंटे तक चली उस बैठक में जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक हालात, राजनीतिक समीकरण, उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया और चुनाव बाद बनने वाले हालात पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों नेताओं की इस बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के प्रदेश संगठन महासचिव अशोक कौल भी मौजूद रहे।

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में जिन 24 सीटों पर 18 सितंबर को मतदान होना है, उन सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त है। वहीं, 25 सितंबर को दूसरे चरण के तहत मतदान वाली 26 सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 5 सितंबर है। तीसरे चरण के तहत राज्य की जिन 40 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होना है, उन पर नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है।

 

Tagged: Apart from JP Nadda and Amit Shah featured

Post navigation

Previous: अक्षय ऊर्जा दिवसः ऊर्जा दक्षता में नवोन्मेष के लिए सीआईआई ने वेदांता एल्यूमिनियम को किया सम्मानित
Next: लिफ्ट देने के बहाने छत्तीसगढ़ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

’अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खुद को अपडेट रखें कोच व खेल अधिकारी’

admin34 minutes ago 0

भोंडवे की पहल पर 40 सदस्यीय दल को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

admin39 minutes ago 0

रमा सीमेंट को सतही अधिकार देने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

admin59 minutes ago 0

मुख्यमंत्री साय ने जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए विकास के स्पष्ट मंत्र

admin1 hour ago 0

MP info RSS Feed

Recent Posts

  • ’अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खुद को अपडेट रखें कोच व खेल अधिकारी’
  • भोंडवे की पहल पर 40 सदस्यीय दल को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
  • हांगझू में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा गोल्ड मनु ने जीता ब्रॉन्ज
  • रमा सीमेंट को सतही अधिकार देने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री साय ने जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए विकास के स्पष्ट मंत्र

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024

Categories

  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मध्‍यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • स्‍वास्‍थ्‍य
CGInfo24.com (2024) Contact us : IRFAN KHAN, Editor | Head Office - First Floor Kalpna Tower, Phool Chowk, Nayapara, G.E. Road, Raipur (C.G.) 492001 | Mobile No.-9329960007 | Email : cginfo24x7@gmail.com Powered By BlazeThemes.