Skip to content
May 26, 2026
  • विराट बनाम रबाडा-राशिद! धर्मशाला में हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह
  • लंबित डायवर्सन केसों पर मंत्री टंकराम वर्मा सख्त, अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश
  • सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! 13 दिन में चांदी ₹27 हजार सस्ती, गोल्ड रेट भी लुढ़का
  • PM मोदी के 12 साल पूरे, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का बेमिसाल दौर
CGINFO24

CGINFO24

Be Informative All Time

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राजनीतिक
  • छत्तीसगढ़
  • मध्‍यप्रदेश
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • लाइफ स्टाइल
  • संपादकीय
Live Now
ब्रेकिंग न्यूज
  • विराट बनाम रबाडा-राशिद! धर्मशाला में हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

    17 minutes ago
  • लंबित डायवर्सन केसों पर मंत्री टंकराम वर्मा सख्त, अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश

    48 minutes ago
  • सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! 13 दिन में चांदी ₹27 हजार सस्ती, गोल्ड रेट भी लुढ़का

    55 minutes ago
  • PM मोदी के 12 साल पूरे, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का बेमिसाल दौर

    1 hour ago
  • सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

    1 hour ago
  • राज्यपाल रमेन डेका ने की ‘पीएम-जनमन’ योजना समीक्षा

    2 hours ago
  • Home
  • 2024
  • December
  • 3
  • राजस्थान-अजमेर में साइबर ठगों को बैंक खाता देने वाले शातिर गिरफ्तार
  • राज्य

राजस्थान-अजमेर में साइबर ठगों को बैंक खाता देने वाले शातिर गिरफ्तार

admin1 year ago01 mins

अजमेर.

अजमेर जिले की मदनगंज थाना पुलिस ने साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने जयपुर निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र कुमार माहेश्वरी को डिजिटल अरेस्ट कर उनके साथ 90 लाख की ठगी करने वालों को बैंक खाता उपलब्ध करवाया था और साइबर ठगी की रकम से शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स की दुकान से खरीददारी की थी।

पकड़े गए तीनों युवक किशनगढ़ निवासी हैं, पुलिस ने इन्हें साइबर पुलिस थाना आयुक्तालय, जयपुर के सुपुर्द कर दिया है। मदनगंज थानाधिकारी शंभू सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर ठगी की रकम से तीनों बदमाशों ने शहर के एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण खरीदे थे। तीनों बदमाश गांधीनगर निवासी गोगराज मेघवंशी, दिनेश कुमार मीणा और रवि मीणा उर्फ रोमन, शातिर ठगों को अलग-अलग दस्तावेजों से बैंक अकाउंट खुलवाते थे। इन्होंने 18 नवंबर को थाना क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी की दुकान से ठगी की रकम से एक सोने की चेन और सोने की अंगूठी खरीदी थी, जिसका भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया गया था। उस भुगतान को प्राप्त करने के बाद साइबर पुलिस जयपुर द्वारा दुकानदार का खाता फ्रीज कर दिया गया था। इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने मदनगंज थाना पुलिस को शिकायत दी थी, उसके बाद पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन करते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि ये तीनों साइबर ठगों के साथ मिलकर बैंक खाता उपलब्ध करवाकर साइबर ठगी की रकम को निकालने का काम करते हैं। इस मामले में युवकों से रकम के संबंध में पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि साइबर अपराधियों द्वारा डिजिटल अरेस्ट करके जयपुर निवासी राजेंद्र कुमार महेश्वरी के साथ 90 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई है, जिसका प्रकरण संख्या 392 / 2024 साइबर पुलिस थाना आयुक्तालय जयपुर में दर्ज है।

Tagged: bank account gave cyber fraudsters arrested Rajasthan-Ajmer

Post navigation

Previous: पीकेएल सीजन 11 टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे मनोरंजक और कड़े मुक़ाबले वाले सीजन में से एक रहा
Next: अंडर-19 एशिया कप: भारत ने जापान को 211 रनों से दी शिकस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

लंबित डायवर्सन केसों पर मंत्री टंकराम वर्मा सख्त, अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश

admin48 minutes ago 0

PM मोदी के 12 साल पूरे, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का बेमिसाल दौर

admin1 hour ago 0

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

admin1 hour ago 0

राज्यपाल रमेन डेका ने की ‘पीएम-जनमन’ योजना समीक्षा

admin2 hours ago 0

MP info RSS Feed

Recent Posts

  • विराट बनाम रबाडा-राशिद! धर्मशाला में हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह
  • लंबित डायवर्सन केसों पर मंत्री टंकराम वर्मा सख्त, अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश
  • सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! 13 दिन में चांदी ₹27 हजार सस्ती, गोल्ड रेट भी लुढ़का
  • PM मोदी के 12 साल पूरे, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का बेमिसाल दौर
  • सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024

Categories

  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मध्‍यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • स्‍वास्‍थ्‍य
CGInfo24.com (2024) Contact us : IRFAN KHAN, Editor | Head Office - First Floor Kalpna Tower, Phool Chowk, Nayapara, G.E. Road, Raipur (C.G.) 492001 | Mobile No.-9329960007 | Email : cginfo24x7@gmail.com Powered By BlazeThemes.