Skip to content
September 29, 2026
  • पर्यटन के नक्शे पर चमका जशपुर, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को मिला बड़ा सम्मान
  • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इस्तीफे से खाली पदों पर वेटिंग लिस्ट वालों का दावा नहीं
  • 5 मौसम प्रणालियों का असर, इन राज्यों में तूफान-बारिश के आसार; पहाड़ों पर गिरेगी पहली बर्फ
  • CBSE Three Language Policy में बदलाव, कक्षा 6 के बच्चों को सुप्रीम कोर्ट से राहत
CGINFO24

CGINFO24

Be Informative All Time

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राजनीतिक
  • छत्तीसगढ़
  • मध्‍यप्रदेश
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • लाइफ स्टाइल
  • संपादकीय
Live Now
ब्रेकिंग न्यूज
  • पर्यटन के नक्शे पर चमका जशपुर, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को मिला बड़ा सम्मान

    58 minutes ago
  • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इस्तीफे से खाली पदों पर वेटिंग लिस्ट वालों का दावा नहीं

    1 hour ago
  • 5 मौसम प्रणालियों का असर, इन राज्यों में तूफान-बारिश के आसार; पहाड़ों पर गिरेगी पहली बर्फ

    1 hour ago
  • CBSE Three Language Policy में बदलाव, कक्षा 6 के बच्चों को सुप्रीम कोर्ट से राहत

    2 hours ago
  • भोपाल से अयोध्या-शारजाह, इंदौर से बैंकॉक फ्लाइट की तैयारी; MP के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

    2 hours ago
  • पश्चिम एशिया संकट के बीच नेवी कॉन्फ्रेंस, AI और ड्रोन तकनीक पर हुआ महामंथन

    2 hours ago
  • Home
  • 2025
  • April
  • 4
  • 6 करोड़ PPF खाताधारकों के लिए गुड न्यूज… अब फ्री में होगा PPF से जुड़ा ये जरूरी काम, सरकार का ऐलान
  • देश
  • राज्य

6 करोड़ PPF खाताधारकों के लिए गुड न्यूज… अब फ्री में होगा PPF से जुड़ा ये जरूरी काम, सरकार का ऐलान

admin1 year ago01 mins

नई दिल्ली

सरकार ने एक बड़ा ऐलान करते हुए पीपीएफ अकाउंट होल्डर्स (PPF Account Holders) को बड़ी राहत दी है. दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि पीपीएफ खातों में नॉमिनी अपडेशन (PPF Nominee Updation) के लिए अब कोई भी चार्ज नहीं देना होगा यानी ये काम अब बिल्कुल फ्री होगा. इससे देश के करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा.  

वित्त मंत्री ने शेयर की जानकारी
पीटीआई के मुताबिक, सरकार ने नोटिफिकेशन के जरिए PPF खातों में नॉमिनी जोड़ने के नियमों में बदलाव (PPF Account Rule Change) किए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स) पर एक पोस्ट में कहा है कि पीपीएफ अकाउंट में नॉमिनी डिटेल्स को अपडेट करने के लिए कुछ फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन की ओर से चार्ज लिया जा रहा था, लेकिन अब ये काम बिल्कुल फ्री में होगा.

50 रुपये का लगता था चार्ज  
सरकार द्वारा पीपीएफ अकाउंट होल्डर्स के लिए किए गए इस चेंज के बारे में सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. 2 अप्रैल, 2025 को जारी इस नोटिफिकेशन में साफ लिखा है कि PPF Account में नॉमिनी अपडेशन पर किसी भी शुल्क को खत्म कर दिया गया है. सरकारी बचत संवर्धन सामान्य नियम 2018 में ये जरूरी बदलाव किया गया है. इसके मुताबिक, सरकार द्वारा संचालित स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) के लिए नॉमिली कैंसिल करने या फिर बदलने के लिए अब तक 50 रुपये का शुल्क लिया जा रहा था.

4 नॉमिनी जोड़ने तक की दी गई सुविधा
वित्त मंत्री ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सरकार द्वारा नियमों में बदलाव के संबंध में जारी नोटिफिकेशन भी शेयर किए हैं. निर्मला सीतारमण ने बताया है कि नॉमिनी अपडेशन को फ्री करने के अलावा हाल ही में पास किए गए बैंकिंग अमेंडमेंट बिल 2025 (Banking Amendment Bill 2025) के तहत पीपीएफ खाताधारकों को अपने जमा पैसों के भुगतान, सुरक्षित रखे गए सामान और लॉकर के लिए 4 नॉमिनी तक जोड़ने की सुविधा भी दी गई है.

सुरक्षित निवेश का बेहतर विकल्प PPF
पीपीएफ (PPF) में ज्यादातर पेशेवर टैक्स सेविंग (Tax Saving) करने के लिए निवेश करते हैं. इसमें निवेश के साथ मैच्‍योरिटी रकम और ब्‍याज भी टैक्‍स फ्री (Tax Free) रहता है. लॉन्‍ग टर्म में सेफ इन्‍वेस्‍टमेंट और बड़ा फंड बनाने का यह बेहतर तरीका है. पीपीएफ अकाउंट में निवेश पर धारा 80C के तहत 1.50 लाख रुपये टैक्स डिडक्‍शन मिलता है. बता दें कि पीपीएफ में निवेश पर सरकार की ओर से 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है.

पीपीएफ खाता धारक 5 अप्रैल से पहले मंथली निवेश कर लें. इससे उन्हें पूरे महीने का ब्याज मिलेगा.

पब्लिक प्रोविडंट फंड (PPF) में पैसा जमा करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है, क्योंकि अप्रैल की 5 तारीख उन लोगों के लिए बेहद अहम है. दरअसल अगर आप 5 अप्रैल से पहले मंथली निवेश करते हैं, तो आपको उस महीने का पूरा ब्याज मिल जाता है. ब्याज का लाभ उठाने के लिए आप 5 अप्रैल तक अपना मंथली निवेश जरुर कर लें.

पीपीएफ खाते में हर महीनें ब्याज की होती है गणना
पीपीएफ हर महीनें पीपीएफ खाते में पांच तारीख के हिसाब से ब्याज की गणना करता है. यानी आप हर वित्त वर्ष की शुरुआत की 5 अप्रैल को एकमुश्त पैसा जमा कर देते हैं, तो आपको पूरा ब्याज मिलेगा.

5 के बाद करेंगे निवेश तो नहीं मिलेगा पूरा ब्याज
वहीं, अगर कोई व्यक्ति पीपीएफ खाते में महीने की 5 तारीख तक अपना इन्वेंस्ट करता है, तो उसे उस पैसों पर पूरे माह का ब्याज मिलेगा. वहीं, अगर कोई व्यक्ति 5 तारीख के बाद पीपीएफ खाते में अपनी राशि को निवेश करता है, तो उसे कम बैलेंस पर कम ब्याज का लाभ मिलेगा.

पीपीएफ एक दीर्घकालिक बचत योजना
बता दें कि पीपीएफ भारत सरकार की दीर्घकालिक बचत योजना है. पीपीएफ खाता पोस्ट ऑफिस और किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा में खोला जा सकता है. जो लोग इसमें निवेश करते हैं, उन्हें इसमें चक्रवृद्धि ब्याज तक मिलता है. ये योजना कर मुक्त है. साथ ही इसमें निवेश की रकम पर लोन की सुविधा दी जा रही है. इसके अलावा निवेश की राशि पर गारंटी से रिटर्न मिलता है.

 

Tagged: PPF account top-news

Post navigation

Previous: इंदौर में मास्टर प्लान की 33 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, हर वार्ड में ग्लोबल गार्डन बनेगा, योग शालाएं संचालित होंगी
Next: बुरहानपुर में वक्फ की 3,000 हेक्टेयर से अधिक जमीन, संशोधन बिल का सीधा असर, विरोध की लहर तेज हो गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

पर्यटन के नक्शे पर चमका जशपुर, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को मिला बड़ा सम्मान

admin58 minutes ago 0

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इस्तीफे से खाली पदों पर वेटिंग लिस्ट वालों का दावा नहीं

admin1 hour ago 0

5 मौसम प्रणालियों का असर, इन राज्यों में तूफान-बारिश के आसार; पहाड़ों पर गिरेगी पहली बर्फ

admin1 hour ago 0

पश्चिम एशिया संकट के बीच नेवी कॉन्फ्रेंस, AI और ड्रोन तकनीक पर हुआ महामंथन

admin2 hours ago 0

MP info RSS Feed

Recent Posts

  • पर्यटन के नक्शे पर चमका जशपुर, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को मिला बड़ा सम्मान
  • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इस्तीफे से खाली पदों पर वेटिंग लिस्ट वालों का दावा नहीं
  • 5 मौसम प्रणालियों का असर, इन राज्यों में तूफान-बारिश के आसार; पहाड़ों पर गिरेगी पहली बर्फ
  • CBSE Three Language Policy में बदलाव, कक्षा 6 के बच्चों को सुप्रीम कोर्ट से राहत
  • भोपाल से अयोध्या-शारजाह, इंदौर से बैंकॉक फ्लाइट की तैयारी; MP के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024

Categories

  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मध्‍यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • स्‍वास्‍थ्‍य
CGInfo24.com (2024) Contact us : IRFAN KHAN, Editor | Head Office - First Floor Kalpna Tower, Phool Chowk, Nayapara, G.E. Road, Raipur (C.G.) 492001 | Mobile No.-9329960007 | Email : cginfo24x7@gmail.com Powered By BlazeThemes.