Skip to content
July 16, 2026
  • आमिर खान की तीसरी शादी पर विवाद, दोस्त अमीन हाजी ने किया बचाव
  • रणबीर कपूर की रामायण को मिला इंटरनेशनल सर्टिफिकेट, ट्रेलर 24 जुलाई को
  • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 19 नदियों के उद्गम बचाने बनेगी कमेटी; राजस्व रिकॉर्ड में नाले नहीं, नदी होगी दर्ज
  • चीन की इकोनॉमी को झटका, वैश्विक तनाव के दौर में भारत ने दिखाई मजबूत आर्थिक बढ़त
CGINFO24

CGINFO24

Be Informative All Time

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राजनीतिक
  • छत्तीसगढ़
  • मध्‍यप्रदेश
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • लाइफ स्टाइल
  • संपादकीय
Live Now
ब्रेकिंग न्यूज
  • आमिर खान की तीसरी शादी पर विवाद, दोस्त अमीन हाजी ने किया बचाव

    39 minutes ago
  • रणबीर कपूर की रामायण को मिला इंटरनेशनल सर्टिफिकेट, ट्रेलर 24 जुलाई को

    1 hour ago
  • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 19 नदियों के उद्गम बचाने बनेगी कमेटी; राजस्व रिकॉर्ड में नाले नहीं, नदी होगी दर्ज

    1 hour ago
  • चीन की इकोनॉमी को झटका, वैश्विक तनाव के दौर में भारत ने दिखाई मजबूत आर्थिक बढ़त

    1 hour ago
  • रेलवे आधुनिकीकरण से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई रफ्तार, यात्री सुविधाओं और व्यापार को होगा बड़ा लाभ: CM विष्णुदेव साय

    1 hour ago
  • लंच में बनाएं स्वादिष्ट साबुदाना खिचड़ी, जानें खिली-खिली बनाने की आसान विधि

    2 hours ago
  • Home
  • 2025
  • August
  • 5
  • सरकार की नई पहल: स्वदेशी उत्पादों की अलग पहचान के लिए जल्द आएगा विशेष लोगो
  • मध्‍यप्रदेश
  • राज्य

सरकार की नई पहल: स्वदेशी उत्पादों की अलग पहचान के लिए जल्द आएगा विशेष लोगो

admin12 months ago01 mins

भोपाल
 खाने-पीने की कोई भी चीज खरीदने के पहले हम देखते हैं कि पैकेट पर शाकाहार का प्रतीक हरा चिह्न बना है या मांसाहार का लाल। इस तरह से स्वदेशी उत्पादों का प्रमाणन कर कोई लोगो लगाने पर विचार चल रहा है। इससे उपभोक्ता को यह आसानी से समझ आ जाएगा कि वस्तु स्वदेशी है।

स्वदेशी जागरण मंच उत्पादकों, व्यापारिक संगठनों और सरकारी एजेंसियों से बात कर प्रमाणीकरण के लिए यह काम करने की तैयारी में है। मंच के राष्ट्रीय संघटक कश्मीरी लाल ने रविवार को भोपाल में विश्व संवाद केंद्र में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। वह मंच की क्षेत्रीय बैठक में भाग लेने के लिए भोपाल आए हैं।
विदेशी वस्तुओं की होली जलेगी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक दिन पहले ही काशी की आमसभा में स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया है। अब मंच भी आम लोगों को जागरूक करने के लिए नई रणनीति के साथ काम करेगा। देशभर में अभियान चलाया जाएगा। मंच भारत छोड़ो दिवस (नौ अगस्त)के संदर्भ में आठ और 10 अगस्त को प्रदेश भर में विदेशी वस्तुओं की होली जलाएगा।

साथ ही देश में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विश्व उद्यमिता दिवस 21 अगस्त से 21 सितंबर तक उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन किया जाएगा। इसमें उन उद्यमियों को स्कूल-कालेजों में सम्मानित किया जाएगा जो खुद उद्योग स्थापित कर सफल रहे। इस अवसर पर मंच के क्षेत्रीय संयोजक सुधीर दाते और प्रांत संयोजक श्रीकांत बुधोलिया उपस्थित थे।

कश्मीरी लाल ने कहा, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) से अमेरिका अपनी 35 प्रतिशत आय अर्जित करता है, पर भारत आधा प्रतिशत भी नहीं। इस क्षेत्र में जोर देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, कैट (कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स) और सीआईआई के साथ मिलकर स्वदेशी को बढ़ाने की रणनीति बनाई है। 'स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन' अभियान प्रारंभ किया गया है।

चीन से 100 अरब डॉलर का व्यापार घाटा

कश्मीरी लाल ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह विकसित देशों की नीति विकासशील देशों को खून चूसने की है। कच्चा माल लेकर बना हुआ सामान बेचते हैं। चीन से लगभग 100 अरब डॉलर का व्यापार घाटा चल रहा है। यहां के सस्ते और घटिया सामान हमारे बाजारों में आ रहे हैं। गलवान घाटी की घटना के बाद हमे सोचना चाहिए कि चीन के पास हमारे देश को धन क्यों जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि पेप्सी कोला कंपनी प्रतिवर्ष 9096 करोड़ रुपये भारत से ले जाती है। कोलगेट 5757 करोड़ रुपये, नैस्ले 20 हजार 100 करोड़ रुपये, जानसन एंड जानसन 500 करोड़, डेल 1740 करोड़ रुपये एफडीआई के नाम से ले जाती है। नियमानुसार इन्हें रोक नहीं सकते, पर जीरो टेक्नोलॉजी वाली चीजों का उत्पादन बढ़ाकर हम बहुत आगे निकल सकते हैं।

Tagged: featured special logo

Post navigation

Previous: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से नौकरी संकट? 5 साल में 80% जॉब्स गायब होने का अनुमान
Next: त्योहार से पहले बहनों के चेहरे पर मुस्कान, सरकार देगी ₹1500 का तोहफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 19 नदियों के उद्गम बचाने बनेगी कमेटी; राजस्व रिकॉर्ड में नाले नहीं, नदी होगी दर्ज

admin1 hour ago 0

रेलवे आधुनिकीकरण से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई रफ्तार, यात्री सुविधाओं और व्यापार को होगा बड़ा लाभ: CM विष्णुदेव साय

admin1 hour ago 0

छत्तीसगढ़ में नया धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू, धोखाधड़ी और प्रलोभन से धर्मांतरण पर सख्त सजा

admin2 hours ago 0

पट्टा दिलाने का झांसा देकर आदिवासियों से लाखों की ठगी, AI तकनीक से जालसाजी का संदेह

admin3 hours ago 0

MP info RSS Feed

Recent Posts

  • आमिर खान की तीसरी शादी पर विवाद, दोस्त अमीन हाजी ने किया बचाव
  • रणबीर कपूर की रामायण को मिला इंटरनेशनल सर्टिफिकेट, ट्रेलर 24 जुलाई को
  • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 19 नदियों के उद्गम बचाने बनेगी कमेटी; राजस्व रिकॉर्ड में नाले नहीं, नदी होगी दर्ज
  • चीन की इकोनॉमी को झटका, वैश्विक तनाव के दौर में भारत ने दिखाई मजबूत आर्थिक बढ़त
  • रेलवे आधुनिकीकरण से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई रफ्तार, यात्री सुविधाओं और व्यापार को होगा बड़ा लाभ: CM विष्णुदेव साय

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024

Categories

  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मध्‍यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • स्‍वास्‍थ्‍य
CGInfo24.com (2024) Contact us : IRFAN KHAN, Editor | Head Office - First Floor Kalpna Tower, Phool Chowk, Nayapara, G.E. Road, Raipur (C.G.) 492001 | Mobile No.-9329960007 | Email : cginfo24x7@gmail.com Powered By BlazeThemes.