Skip to content
June 8, 2026
  • सोमवार 8 जून 2026 राशिफल: मेष, सिंह और तुला के लिए शुभ दिन, धन लाभ के योग
  • गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया
  • उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर
  • सायकिलिंग हमें फिट और ऊर्जावान बनाए रखता है – अरुण साव
CGINFO24

CGINFO24

Be Informative All Time

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राजनीतिक
  • छत्तीसगढ़
  • मध्‍यप्रदेश
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • लाइफ स्टाइल
  • संपादकीय
Live Now
ब्रेकिंग न्यूज
  • सोमवार 8 जून 2026 राशिफल: मेष, सिंह और तुला के लिए शुभ दिन, धन लाभ के योग

    8 hours ago
  • गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

    8 hours ago
  • उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर

    9 hours ago
  • सायकिलिंग हमें फिट और ऊर्जावान बनाए रखता है – अरुण साव

    9 hours ago
  • रायपुर में गूंजेगा राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ: खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री साय

    9 hours ago
  • सहकारिता में मजबूती लाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देंगे नई गति

    9 hours ago
  • Home
  • 2025
  • August
  • 15
  • जुलाई में भारत में डीमैट अकाउंट की संख्या पहुंची रूस-जापान से अधिक
  • देश
  • राज्य

जुलाई में भारत में डीमैट अकाउंट की संख्या पहुंची रूस-जापान से अधिक

admin10 months ago01 mins

नई दिल्ली

भारत में शेयर मार्केट (Share Market) में निवेशकों की संख्या हर रोज तेजी से बढ़ रही है. कोविड के बाद से लोगों में शेयर बाजार को लेकर जागरुकता बढ़ी है. साथ ही डिजिटल फार्मेट में निवेश की सुविधा होने से भी लोग शेयर बाजार में दिलचस्पी ले रहे हैं.

दरअसल, जुलाई का आंकड़ा सामने आया है, कुल कितने लोग शेयर बाजार से जुड़े हैं. कई बड़े देशों की आबादी से ज्यादा भारत में डीमैट अकाउंट (Demat Accont) खुल चुके हैं, और हर महीने उसमें बढ़ोतरी देखी जा रही है. जुलाई 2025 में पहली बार डीमैट खातों की संख्या 20 करोड़ को पार कर गई. ये संख्या बांग्लादेश, इथियोपिया, मेक्सिको, रूस, जापान, इजिप्ट, फिलीपींस, ब्राजील और कांगो जैसे देश की आबादी से भी अधिक है.

उदाहरण के लिए ब्राजील की कुल आबादी करीब 21.3 करोड़ है, डिपॉजिटरीज (CDSL और NSDL) के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में 29.8 लाख नए डीमैट खाते खुले, जिससे कुल संख्या 20.21 करोड़ हो गई. रूस की आबादी करीब 14 करोड़ है, जापान की जनसंख्या लगभग 12 करोड़ है. यानी इन देशों की आबादी से काफी ज्यादा भारत में डीमैट अकाउंट खुल चुके हैं.   

जुलाई में करीब 29.8 लाख नए डीमैट अकाउंट खुले, यह पिछले 7 महीनों में सबसे अधिक मासिक बढ़ोतरी है, हालांकि यह 2024 की जुलाई के 45.55 लाख खातों से कम है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 4.11 करोड़ नए डीमैट खाते जोड़े गए.

IPO ने बढ़ाया निवेशकों का उत्साह
एनालिस्ट्स के अनुसार, नए आईपीओ ने डीमैट खातों की संख्या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. सेकंडरी मार्केट में शेयरों की ऊंची वैल्यूएशन के कारण निवेशक प्राइमरी मार्केट (IPO) की ओर आकर्षित हुए. जुलाई में मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद, आकर्षक वैल्यूएशन वाले IPO ने निवेशकों को लुभाया. 

इस बीच मई से कई मेनबोर्ड और SME IPO लॉन्च हुए, जिन्होंने निवेशकों का ध्यान खींचा. डीमैट खाते शेयरों और सिक्योरिटीज को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखने के लिए आवश्यक हैं, और भारत अब इस मामले में दुनिया में सातवें स्थान पर है.

स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव
2025 की शुरुआत से भारतीय स्टॉक मार्केट में भारी अस्थिरता देखी गई. जियोपॉलिटिकल टेंशन और अमेरिकी टैरिफ ने वैश्विक और भारतीय मार्केट में उतार-चढ़ाव बढ़ाया. एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि जब बाजार में गिरावट का दौर चले तो नए लोगों के लिए निवेश का भी मौका होता है. ऐसे में पिछले कुछ महीनों में तेजी से डीमैट अकाउंट खुले हैं. 

Tagged: Demat Account featured

Post navigation

Previous: 9 महीने से नजर नहीं आए कांग्रेस नेता, पार्टी हाईकमान की सक्रियता तेज
Next: 2025 में कब लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण? जानें तारीख, समय और असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

admin8 hours ago 0

उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर

admin9 hours ago 0

सायकिलिंग हमें फिट और ऊर्जावान बनाए रखता है – अरुण साव

admin9 hours ago 0

रायपुर में गूंजेगा राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ: खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री साय

admin9 hours ago 0

MP info RSS Feed

Recent Posts

  • सोमवार 8 जून 2026 राशिफल: मेष, सिंह और तुला के लिए शुभ दिन, धन लाभ के योग
  • गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया
  • उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर
  • सायकिलिंग हमें फिट और ऊर्जावान बनाए रखता है – अरुण साव
  • रायपुर में गूंजेगा राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ: खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री साय

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024

Categories

  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मध्‍यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • स्‍वास्‍थ्‍य
CGInfo24.com (2024) Contact us : IRFAN KHAN, Editor | Head Office - First Floor Kalpna Tower, Phool Chowk, Nayapara, G.E. Road, Raipur (C.G.) 492001 | Mobile No.-9329960007 | Email : cginfo24x7@gmail.com Powered By BlazeThemes.