Skip to content
September 21, 2026
  • शेयर बाजार में लौटी हरियाली, 560 अंक चढ़ा सेंसेक्स; ये रहे बड़े कारण
  • साहिल की मौत के बाद IIT बॉम्बे का एक्शन, प्रोफेसर डूल्ला पर कार्रवाई और माफी
  • 50% पंजीयन छूट से रचना सोनी को मिली राहत, बचाए ₹35 हजार
  • लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और श्रीकांत का जलवा, भारत ने बांग्लादेश को किया बाहर
CGINFO24

CGINFO24

Be Informative All Time

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राजनीतिक
  • छत्तीसगढ़
  • मध्‍यप्रदेश
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • लाइफ स्टाइल
  • संपादकीय
Live Now
ब्रेकिंग न्यूज
  • शेयर बाजार में लौटी हरियाली, 560 अंक चढ़ा सेंसेक्स; ये रहे बड़े कारण

    14 minutes ago
  • साहिल की मौत के बाद IIT बॉम्बे का एक्शन, प्रोफेसर डूल्ला पर कार्रवाई और माफी

    17 minutes ago
  • 50% पंजीयन छूट से रचना सोनी को मिली राहत, बचाए ₹35 हजार

    17 minutes ago
  • लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और श्रीकांत का जलवा, भारत ने बांग्लादेश को किया बाहर

    19 minutes ago
  • ममता बनर्जी को बड़ी राहत, TMC के बैंक अकाउंट का मिला एक्सेस

    48 minutes ago
  • एशियन गेम्स 2026 में आर माधवन के बेटे वेदांत का डेब्यू, फाइनल में नहीं बना स्थान

    48 minutes ago
  • Home
  • 2025
  • November
  • 15
  • बंद पड़े बैंक खाते से निकले 3.88 लाख, दिव्यांग प्रेमचंद की चेहरे पर खिली खुशियां
  • मध्‍यप्रदेश
  • राज्य

बंद पड़े बैंक खाते से निकले 3.88 लाख, दिव्यांग प्रेमचंद की चेहरे पर खिली खुशियां

admin10 months ago01 mins

ग्वालियर
रामबाग कॉलोनी शिंदे की छावनी निवासी दिव्यांग प्रेमचंद उमरैया के नाम से उनके माता पिता ने मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के खाते में रकम जमा की थी। खाते के बारे में तो प्रेमचंद को पता था, लेकिन उसमें कितनी रकम है, यह उन्हें नहीं मालूम था। पिछले 15-16 साल से यह खाता निष्क्रिय था। बैंक ने दिव्यांग प्रेमचंद को आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में लगाए गए शिविर में बुलाया और तीन लाख 88 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए तो वो खुशी से झूम उठे।

लीड बैंक मैनेजर व आरबीआई के एजीएम विश्वजीत ने उन्हें राशि देने का प्रमाण-पत्र दिया। इसी तरह शिविर में जो भी उपभोक्ता आए, उन्हें उनकी अनक्लेम्ड राशि वापस की गई। साथ ही जिन प्रकरणों में कुछ बाधाएं थीं, उन्हें आगामी कुछ दिनों में हल करने का बैंक प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया। हालांकि शिविर में उतने उपभोक्ता नहीं आए, जितने आने की उम्मीद थी। बता दें कि जिले के विभिन्न बैंकों में इस समय करीब दो लाख 77 हजार 336 खातों में लगभग 125 करोड़ रुपये की राशि अनक्लेम्ड के रूप में दर्ज है।
 
जिनका निधन हुआ, उनके स्वजन भी क्लेम कर सकते हैं
यह राशि वह है जो लोगों के विभिन्न खातों में हैं या फिर उन लोगों की है जिनका निधन हो चुका है। इस राशि को बैंक ने होल्ड कर लिया है। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने लोगों को न केवल अपने निष्क्रिय व भूले हुए खाते से राशि को क्लेम करने का मौका दिया है बल्कि जिन खाता धारकों का निधन हो चुका है, उनके स्वजन को भी राशि को क्लेम करने का अवसर दिया है।

शिविर में 201.65 लाख के प्रकरणों का निपटारा
शिविर में अनक्लेम्ड एसेट्स से जुड़े कुल 95 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। विभिन्न बैंक शाखाओं ने 201.65 लाख रुपये के प्रकरणों का समाधान किया। 11 हितग्राहियों को 124.34 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। शिविर का आयोजन अग्रणी बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ग्वालियर द्वारा किया गया।

अधिक से अधिक राशि लौटाने का प्रयास है
    आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान तो अक्टूबर माह से चल रहा है, लेकिन शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों को मौके पर हल कर अनक्लेम्ड राशि को वापस लौटाना है। शिविर में अधिक लोगों के न आने की पीछे की वजह यह है कि कुछ लोगों के खातों में राशि कम है तो वे ध्यान नहीं दे रहे। बड़ी संख्या में ऐसे भी खाते हो सकते हैं जिनके उपभोक्ताओं का निधन हो चुका है, साथ ही परिवार में भी इन खातों की राशि क्लेम करने वाला नहीं है। हालांकि आरबीआई व वित्त मंत्रालय का प्रयास है कि अधिक अधिक राशि को क्लेम करवाकर उनके हकदारों को वापस की जाए। यह अभियान अभी जारी रहेगा। -विश्वजीत, एजीएम, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया।

बैंकों के अलग-अलग काउंटर लगे
    शिविर में बैंकों ने अपने अलग-अलग काउंटर लगाए थे, जो तुरंत मौके पर दस्तावेज लेकर दावा फार्म भरवाकर राशि को वापस कर रहे थे।
    शिविर में बीमा, म्यूचुअल फंड, पेंशन या शेयर डिविडेंड की राशि के लिए भी काउंटर लगा था। लेकिन इन काउंटर पर कोई भी दावा करने नहीं आया।
 

Tagged: 3.88 lakh rupees withdrawn from a closed bank account top-news

Post navigation

Previous: सत्ता बरकरार, संदेश भी साफ: CM योगी बोले— बिहार-यूपी का अटूट बंधन
Next: छोटे हक़ के लिए बड़ा संघर्ष: 8 रुपये के विवाद पर कोर्ट ने दिलाए 15 हजार रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

50% पंजीयन छूट से रचना सोनी को मिली राहत, बचाए ₹35 हजार

admin17 minutes ago 0

नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों ठगे, CG में महिला समेत 2 गिरफ्तार

admin1 hour ago 0

हुनर से स्वावलंबन तक, छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए बदल रही उच्च शिक्षा की तस्वीर

admin1 hour ago 0

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, नए सिस्टम से भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

admin2 hours ago 0

MP info RSS Feed

Recent Posts

  • शेयर बाजार में लौटी हरियाली, 560 अंक चढ़ा सेंसेक्स; ये रहे बड़े कारण
  • साहिल की मौत के बाद IIT बॉम्बे का एक्शन, प्रोफेसर डूल्ला पर कार्रवाई और माफी
  • 50% पंजीयन छूट से रचना सोनी को मिली राहत, बचाए ₹35 हजार
  • लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और श्रीकांत का जलवा, भारत ने बांग्लादेश को किया बाहर
  • ममता बनर्जी को बड़ी राहत, TMC के बैंक अकाउंट का मिला एक्सेस

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024

Categories

  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मध्‍यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • स्‍वास्‍थ्‍य
CGInfo24.com (2024) Contact us : IRFAN KHAN, Editor | Head Office - First Floor Kalpna Tower, Phool Chowk, Nayapara, G.E. Road, Raipur (C.G.) 492001 | Mobile No.-9329960007 | Email : cginfo24x7@gmail.com Powered By BlazeThemes.