मध्य प्रदेश के 60 सरकारी कॉलेज शिक्षकों को AI की ट्रेनिंग, 40 बनेंगे मास्टर ट्रेनर
भोपाल प्रदेश के सरकारी कालेजों में पढ़ाने वाले शिक्षक अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की बारीकियां सीखेंगे। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 22 से 26 अक्टूबर तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के 60 चयनित शासकीय कॉलेजों के शिक्षक शामिल होंगे। आइआइटी गुवाहाटी के प्रोफेसर और तकनीकी विशेषज्ञ इन…
