Skip to content
May 15, 2026
  • प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू
  • आज का राशिफल 15 मई 2026: नौकरी, कारोबार और लव लाइफ को लेकर क्या कहते हैं सितारे
  • परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल
  • केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश
CGINFO24

CGINFO24

Be Informative All Time

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राजनीतिक
  • छत्तीसगढ़
  • मध्‍यप्रदेश
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • लाइफ स्टाइल
  • संपादकीय
Live Now
ब्रेकिंग न्यूज
  • प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू

    2 hours ago
  • आज का राशिफल 15 मई 2026: नौकरी, कारोबार और लव लाइफ को लेकर क्या कहते हैं सितारे

    2 hours ago
  • परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल

    2 hours ago
  • केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश

    2 hours ago
  • शहरों का विकास राज्य के विकास का पर्याय है, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे – शंगीता आर.

    2 hours ago
  • 20 जिलों के 4000 ओबीसी युवाओं को सेना और पुलिस भर्ती के लिए मिलेगा 45 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

    2 hours ago
  • Home
  • 2026
  • March
  • 10
  • पूर्णिया में 30 म्यूल खातों में साइबर ठगी के करोड़ों रूपए का हुआ लेनदेन
  • राज्य

पूर्णिया में 30 म्यूल खातों में साइबर ठगी के करोड़ों रूपए का हुआ लेनदेन

admin2 months ago01 mins

पूर्णिया.

साइबर पुलिस ने जिले में सक्रिय 30 म्यूल बैंक खातों की पहचान की है। इन म्यूल बैंक खातों में साइबर ठगी के रुपये को खपाने का काम किया जा रहा है। हाल के महीनों में इन खातों के माध्यम से साइबर ठगी के करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। साइबर पुलिस अब इन म्यूल खाताधारकों के खिलाफ साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर रही है। अब तक दो म्यूल खाता धारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है, जबकि अन्य 28 बैंक खातों की जांच जारी है।

सोमवार, 9 मार्च को साइबर पुलिस ने भवानीपुर थाना क्षेत्र के एक म्यूल बैंक खाताधारक के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस बैंक खाते में दो माह के दौरान 18 लाख रुपये की राशि साइबर ठगी के माध्यम से आई है और फिर इसे निकाला गया है। इस बैंक खाते का धारक मजदूरी का काम करता है। साइबर पुलिस को इस खाताधारक ने बताया कि उसे बैंक में खाता खुलवाने के लिए पांच हजार रुपये दिए गए थे। इसके बाद उसे यह नहीं पता चला कि खाते में कितनी राशि कब और कहां से आई और कब निकाली गई। साइबर पुलिस ने इससे पहले कसबा के एक खाताधारक के खिलाफ भी म्यूल बैंक खाता को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस का मानना है कि पहले चरण की जांच में 30 म्यूल बैंक खातों की पहचान की गई है, जबकि वास्तविक संख्या पांच सौ से अधिक हो सकती है। ये म्यूल बैंक खाते साइबर ठगी की रकम को खपाने के लिए उपयोग किए जा रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए हैं अधिक म्यूल खाते
पूर्णिया के ग्रामीण इलाकों में म्यूल खाते अधिक खुलवाए गए हैं। इनमें जानकीनगर, भवानीपुर, रूपौली, डगरूआ, बायसी, अमौर और रौटा के कई इलाके शामिल हैं। इन खाताधारकों को विभिन्न प्रलोभनों के माध्यम से बैंक में खाता खुलवाने के लिए प्रेरित किया गया है, और फिर इन खातों का उपयोग साइबर ठगों द्वारा किया जा रहा है।

म्यूल बैंक खाता क्या होता है?
म्यूल अकाउंट एक ऐसा बैंक खाता है जिसका उपयोग अपराधी अवैध रूप से हासिल की गई राशि को इधर-उधर करने के लिए करते हैं। इसमें सीधे तौर पर अपराधी आपके खाते का उपयोग अपने काले धन को सफेद करने के लिए करते हैं। ऐसे खातों का उपयोग करने वाले व्यक्ति अनजाने में मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर अपराध में शामिल हो जाते हैं।

म्यूल अकाउंट से कैसे बचा जा सकता है?
इसके लिए जरूरी है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, यूपीआई पिन या नेट बैंकिंग विवरण न दिया जाए। घर बैठे पैसा कमाने या बिना काम के कमीशन वाले नौकरी के ऑफर से सावधान रहें। यदि कोई आपको अपने खाते के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहता है, तो यह एक स्कैम हो सकता है।

दो खाता धारकों के खिलाफ मामला दर्ज
साइबर पुलिस द्वारा जिले में सक्रिय म्यूल खातों के संबंध में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साइबर पुलिस ने अब तक जिले में सक्रिय 30 म्यूल बैंक खातों की पहचान की है। इसमें दो खाता धारकों के खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। अन्य बैंक खातों की जांच जारी है।
– चंदन ठाकुर, साइबर पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थाना अध्यक्ष, पूर्णिया

Tagged: Mule Account

Post navigation

Previous: दिल की बीमारी से जूझ रही पीहू को मिला नया जीवन, ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से हुआ सफल इलाज ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से हुआ सफल इलाज
Next: टीआई मेडिकल्स 215 करोड़ रुपये का निवेश कर स्थापित करेगी चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू

admin2 hours ago 0

परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल

admin2 hours ago 0

केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश

admin2 hours ago 0

शहरों का विकास राज्य के विकास का पर्याय है, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे – शंगीता आर.

admin2 hours ago 0

MP info RSS Feed

Recent Posts

  • प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू
  • आज का राशिफल 15 मई 2026: नौकरी, कारोबार और लव लाइफ को लेकर क्या कहते हैं सितारे
  • परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल
  • केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश
  • शहरों का विकास राज्य के विकास का पर्याय है, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे – शंगीता आर.

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024

Categories

  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मध्‍यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राज्य
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • स्‍वास्‍थ्‍य
CGInfo24.com (2024) Contact us : IRFAN KHAN, Editor | Head Office - First Floor Kalpna Tower, Phool Chowk, Nayapara, G.E. Road, Raipur (C.G.) 492001 | Mobile No.-9329960007 | Email : cginfo24x7@gmail.com Powered By BlazeThemes.