नेपाल त्रासदी के बाद लापता स्वाती बागरेचा का DNA से चलेगा पता, परिजनों के लिए बड़ी खबर

विदिशा 
नेपाल त्रासदी में लापता हुई मध्यप्रदेश के विदिशा की स्वाती बागरेचा के संबंध में बड़ा अपडेट सामने आया है। अब उनकी जांच पड़ताल डीएनए के आधार पर की जाएगी। नेपाल सरकार ने इसकी कवायद शुरु कर दी है। समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार सिविल सर्जन डॉ. अनूप वर्मा ने इस संबंध में स्वाती के भाई डॉ. प्रशांत बागरेचा से बात की है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने भी कहा कि स्वाती के परिजनों के डीएनए नमूने लिए जाएंगे। उनसे बातचीत के बाद नियमानुसार जांच की प्रक्रिया चालू की जाएगी।

स्वाती को 26 अगस्त को नेपाल आना था जिसके लिए वे आव्रजन की प्रक्रिया पूरी कराने गई थीं। बताया जा रहा है कि वह पूरी बिल्डिंग मलबे में बह गई थी। तभी से उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

स्वाती बागरेचा 77 सदस्यीय दल के साथ 8 अगस्त को कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकली थीं
स्वाती बागरेचा 77 सदस्यीय दल के साथ 8 अगस्त को कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकली थीं। उनका ग्रुप 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा पर आव्रजन संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर रहा था तभी आपदा आ गई। इसके बाद से ही स्वाती से कोई संपर्क नहीं हो पाया हालांकि इस बीच उनके मोबाइल पर रिंग जाती रही।

परिवार ने नेपाल सरकार और कनाडा तथा भारतीय दूतावासों से भी संपर्क किया

स्वाती का पता लगाने के लिए परिवार ने नेपाल सरकार और कनाडा तथा भारतीय दूतावासों से भी संपर्क किया। विदिशा के सांसद व केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी बागरेचा परिवार से मुलाकात कर इस मामले में उनकी पूरी मदद करने का आश्वासन दिया था।

बता दें कि नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को चट्टानों के खिसकने और हिमस्खलन के कारण अचानक आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी। बाढ़ में मकान, वाहन, सड़कें और पुल बह गए तथा जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा।

कनाडा की ओर से डीएनए जांच के संबंध में स्वाती बागरेचा के परिवार को पत्र भेजा गया
बताया जा रहा कि कनाडा सरकार की ओर से डीएनए जांच के संबंध में स्वाती बागरेचा के परिवार को पत्र भेजा गया है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार डीएनए के लिए आवश्यक औपचारिकताएं जल्द ही पूरी की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग परिजनों के नमूने लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *