ब्रेकिंग न्यूज

Stock Market Update: सेंसेक्स में 565 अंकों की तेजी, स्मॉल और मिडकैप शेयरों में मची तबाही

मुंबई 
एआई रेगुलेशन को लेकर अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिस कारण वहां 270 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा का नुकसान हुआ है. वहीं साउथ कोरिया के मार्केट में भी भारी गिरावट आई है, जहां कोस्‍पी में लोअर सर्किट भी लगा और यहां पर 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी भी पड़ी। 

हालांकि, इन बड़ी गिरावट का असर भारतीय बाजार में उतना नहीं पड़ा है. निफ्टी 117 अंक चढ़कर 24,652.85 पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि सेंसेक्‍स 565 अंक चढ़कर 79,895 पर कारोबार कर रहा है। 

आईटी और टेलीकॉम को छोड़कर ज्‍यादातर सेक्‍टर रेड जोन में हैं. सबसे ज्‍यादा गिरावट ऑटो और कंज्‍यूमर ड्यूरेबल वाले सेक्‍टर में र्आई है. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में 18 शेयरों में तेजी है और 12 शेयरों में गिरावट आई है. सबसे ज्‍यादा पॉवरग्रिड और बीईएल के शेयरों में आई है। 

वहीं मिडकैप और स्‍मॉलकैप में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. बीएसई 250 स्‍मॉलकैप 1.50 फीसदी की गिरावट आई है और मिडकैप 200 अंक या 1.20% टूटकर कारोबार कर रहा है। 

क्‍यों गिरा भारतीय शेयर बाजार? 

    भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का असर अमेरिकी एआई कंपनियों में आई भारी गिरावट है. हालांकि, ज्‍यादा एक्‍सपोजर नहीं होने के कारण भारतीय बजाार में इसका असर नहीं हुआ है। 
    कच्‍चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड ऑयल करीब 2 फीसदी चढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। 
    स्‍मॉलकैप और मिडकैप में भारी बिकवाली आई है, जिस कारण मार्केट में दबाव बना है. खासकर डेटा सेंटर और एआई संबंधित कंपनियों के शेयर ज्‍यादा प्रभावित दिख रहे हैं। 

97 शेयरों में लोअर सर्किट
बीएसई पर कुल 3,515 शेयरों में से 1,137 शेयरों में तेजी रही, जबकि 2,193 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. 185 शेयर अनचेंज रहे हैं. वहीं 47 शेयर 52 सप्‍ताह के ऊपरी स्‍तर पर हैं और 43 शेयर 52 वीक के निचले स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा, 79 शेयरों में अपर सर्किट और 97 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *